
पंचतंत्र की कहानी (Panchtantra Ki Kahani) – लालची घसीटा राम, उसका घोड़ा तेजा और मित्रभेद : Panchtantra Kahani
Panchtantra Ki Kahani (पंचतंत्र की कहानी ) : नन्दकवन नाम के गाँव में एक व्यक्ति रहता है, जिसका नाम वणिक था। उसका एक बेटा था जिसका नाम घसीटा राम था। घसीटा राम बहुत मेहनती और लालची इंसान था। घसीटा राम ने व्यापार करके बहुत पैसा कमाया लिया था। बहुत पैसा कमाने के बाद भी घसीटा राम का लालच कम नही हुआ था। वह और बहुत सारा धन कमाना चाहता था। घसीटा राम चाहे जितना पैसा कमा लेता लेकिन उसे संतोष नही होता था। वह हमेशा और ज़्यादा पैसा कमाने के बारे में सोचता था।
(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});
क्या आपको पता है की पैसा कमाने के कौन कौन से तरीक़े हैं। शास्त्रों में धन कमाने के 6 उपाय बताए गए हैं। शास्त्रों के अनुसार खेती, व्यापार, भिक्षा, राजा की सेवा, शिक्षा, सूद का काम करके पैसा कमाया जा सकता है। लेकिन इन सबमें केवल व्यापार से पैसा कमाना ही सबसे अच्छा माना गया है। पु...